डायरेक्टर होमी का ऐलान, दोबारा रिलीज होगी इरफान की अंग्रेजी मीडियम…

VON NEWS: दुनियाभर में कोरोना वायरस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलिवुड भी इससे अछूती नहीं रह गई है। कोरोना के चलते कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट से लेकर शूटिंग को टाल दिया गया है। इसके साथ ही नई रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर भी कोरोना का बड़ा प्रभाव पड़ा है।

बीते शुक्रवार, 13 मार्च को रिलीज हुई डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ भी कोरोना वायरस के चलते नुकसान झेल रही है। कोरोना वायरस के चलते केरल, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में कई फिल्म थिएटरों को बंद कर दिया गया है। ऐसा होने से फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है।

अंग्रेज़ी मीडियम ने अपने पहले दिन सिर्फ 4।03 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि उम्मीद से बहुत कम है। इसके चलते फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वे सब कुछ नॉर्मल होने के बाद फिल्म को दोबारा से रिलीज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button