तापसी पन्नू ने किया नेहा धूपिया को सपोर्ट:

VON NEWS: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से एमटीवी  के शो ‘ रोडीज ‘ में एक गैंग लीडर के तौर पर जुड़ी हुई हैं। इस बार भी नेहा धूपिया बतौर गैंग लीडर ‘रोडीज रिवोल्यूशन’ का हिस्सा हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को ‘रोडीज’ में दिए गए एक बयान को लेकर काफी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। अब नेहा के सपोर्ट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू उतरी हैं और उन्होंने ट्वीट कर ट्रोलर्स को खूब फटकार भी लगाई है। फिलहाल ‘रोडीज’ में ऑडिशंस चल रहे हैं। इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था।


रोडीज में कंटेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि वह 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप में थी और उसे चीट कर रही थी। इस पर नेहा ने कंटेस्टेंट को सुनाते हुए कहा था, “यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी। सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझ में ही कोई कमी हो। लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है”। अपने इस बयान को लेकर नेहा खूब ट्रोल हुईं। अब नेहा के सपोर्ट में तापसी पन्नू उतरी हैं।

तापसी पन्नू ने नेहा धूपिया के पोस्ट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, “उन लोगों को यह पता होना चाहिए, जो आपके और आपके परिवार के लिए अपमानजनक पोस्ट लिख रहे हैं कि वह भी नैतिक कम्पास के दाईं ओर नहीं हैं, वह सिर्फ मशाल लेकर चलने का दिखावा कर रहे हैं। नैतिक रूप से व्यभिचार गलत है और हिंसा भी गलत है।”

यह भी पढ़े: 

भारतीय टीम ने जीता हारा हुआ टेस्ट! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button