जानिए किस अभिनेत्री की साड़ी प्रेस की रोहित शेट्टी ने और उन्हीं को बाद में कास्ट किया:
VON NEWS: रोहित शेट्टी जब 17 साल के थे तो उन्होंने फूल और कांटे फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था। साल 2003 में रिलीज हुई अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म जमीन से रोहित शेट्टी ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने गोलमाल का निर्देशन किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहीं से रोहित को काम को पहचान मिली।
रोहित शेट्टी की कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। इनमें सिंघम, गोलमाल अगेन, सिंबा, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस और बोल बच्चन जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी भी जल्द रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल उसकी रिलीज को टाल दिया गया है।
हैरानी की बात ये है कि जिस अभिनेत्री की साड़ी में रोहित शेट्टी ने प्रेस की उन्हीं को अपनी फिल्म में कास्ट किया। जी हां, गोलमाल 3 में रोहित में तब्बू को 22 साल बाद कास्ट किया। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म दिलवाले में काजोल को कास्ट किया था।
यह भी पढ़े: