वृक्षों को गुलाल लगा कर मनाई होली:

VON NEWS(कोमल सिंह) : बगहा दो प्रखण्ड के नरवल बरवल स्थित आईपीएस  विकास वैभव चौराहा के समीप लगे  वृक्ष मित्रो के साथ पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव होली महोत्सव मनाया। उन्होंने वृक्ष मित्रो एक एक अबीर गुलाल लाकर होली  पर्व मनाया साथ ही अन्य ग्रामीण उनके साथ वृक्ष मित्रो के साथ होली मानये। पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव ने बताया कि वृक्ष हमारे मित्र होते हैं। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, क्योंकि यह सभी जीव-जंतुओं को ऑक्सीजन के रूप में प्राणवायु देते हैं। इसके अलावा कार्बनडाइ ऑक्साइड और वातावरण को गर्म करने वाली नुकसानदायक गैसों को सोख लेते हैं। साथ ही धरती के कटाव को रोककर जल संरक्षण भी करते हैं, इसलिए लोग हरे-भरे पेड़ों की बलि न लें, बल्कि जीवन में एक पेड़ लगाकर पर्यावरण सुधारने में सहायक बनें। पेड़-पौधे जीवनोपयोगी होते हैं। इनके संरक्षण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। होली पर लोग पेड़ न काटें, बल्कि इस अवसर पर वृक्षारोपण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे

https://www.youtube.com/watch?v=tCGPQqMHUcc&feature=youtu.be

यह भी पढ़े :

अपने वेस्टर्न लुक पर लगाए पंजाबी जूती का स्टाइलिश ट्विस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button