पूजा, विकास समेत पांच भारतीय मुक्केबाजों को मिला ओलंपिक कोटा

VON NEWS: एशियाई चैंपियन पूजा रानी (75 किग्रा) और विकास कृष्ण (69 किग्रा) ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही न सिर्फ पदक पक्का किया बल्कि टोक्यो का टिकट भी कटा लिया।

चौथी वरीय पूजा सबसे पहले रिंग में उतरीं उन्होंने थाईलैंड की 18 साल की पोर्निपा च्यूटी को एकतरफा मुकाबले 5-0 से पराजित किया। इसके साथ ही हरियाणा के भिवानी की यह 29 वर्षीय मुक्केबाज ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनीं।
पूजा का सामना अब मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन चीन की लि कियान से होगा।
यह भी पढ़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button