गिरफ्तार हुई 55 साल की महिला जिसने कॉन्डोम में 1.5 करोड़ रूपए का कोकीन भर प्राइवेट पार्ट में छिपा लिया था:
VON NEWS: राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय की मुंबई जोनल इकाई ने 55 वर्षीय बोलीवियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला कोकीन से भरे हुए कंडोम प्राइवेट पार्ट में छिपा कर ला रही थी, इसी दौरान उसे मुंबई एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया। सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि महिलाके कब्जे से 212 ग्राम कोकीन बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 1.55 करोड़ बताई जाती है।
महिला की पहचान रिबेरा एंजी डेलिसिया के रूप में की गई है। उसके कब्जे से कोकीन भरे तीन कंडोम मिले जिनमे से २ कंडोम उसने अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखी थे। जांच एंजेसी उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है जो उस महिला से नशीली पदार्थ लेने वाला था।
जानकारी के मुताबिक यह पता चला है कि DRI ने महिला को 2 मार्च के सुबह 7.30 बजे पकड़ा था और उसके बाद महिला को हिरासत में ले लिया। ख़ुफ़िया इनपुट ने बताया कि महिला नशीली पदार्थ कोकीन के साथ यात्रा कर रही थी और DRI के पास महिला का पासपोर्ट नंबर था जिससे उसे दबोचने में खास मदद मिली।