जब नलों से पानी की जगह बहने लगी शराब
रोम,VON NEWS: इटली के एक गांव में लोगों ने जब अपने घरों में मौजूद नलों को खोला तो उन्हें अद्भुत अहसास हुआ। नलों से पानी की जगह शराब बह रही थी। मोडेना नाम के इस गांव में पिंक वाइन से लोगों ने अपने घर के हर बर्तन को भर लिया। कई लोगों ने सुबह से शाम तक सिर्फ इस वाइन का आनंद उठाया। यह सब एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
स्थानीय जल आपूर्ति में शराब मिल गई। शराब संग्रहण के स्थान पर तेज प्रेशर के कारण लीकेज हो गया। हालांकि इस खराबी को जल्द ही पहचान लिया गया और ठीक कर दिया। इसके बाद स्थानीय काउंसिल ने फेसबुक पर इसके लिए माफी मांगी है।
इसके कारण कुछ लोगों के लिए यह दिव्य अनुभव था तो कुछ इसके चलते परेशान हुए। कई लोगों ने जल आपूर्ति को ज्यादा सुरक्षित बनाने की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि इस पर हंसा जाए या चिंता जताई जाए।
बता दें कि गांव वालों की शिकायत पर स्थानीय काउंसिल ने फेसबुक पर इस घटना के लिए एक माफीनामा जारी की। इससे पहले काउंसिल की ओर से समस्या समाधान कर लिया गया था। हालांकि लैम्बब्रुस्को की विदेशों में बहुत अच्छी मांग नहीं है, लेकिन मोडेना के लैम्बब्रुस्को डीओसी अपनी एक अलग स्वाद के कारण जाना जाता है। यह एक हल्का स्पार्कलिंग रेड वाइन है।
यह भी पढ़े
केरल की दो बुजुर्ग महिलाओं को आज मिलेगा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’, PM मोदी