शाजापुर में ट्रैक्टर पलटने से 3 की माैत
शाजापुर VON NEWS: शाजापुर जिले के बेरछा में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घाट उतरने समय हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बेरछा और शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 3 तीन दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में 2 बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल है।
शाजापुर के ग्राम बजाहेड़ा से वधू पक्ष के लोग 50 लोग दो वाहनों से देवास जिले के जामगोद के खेरिया में विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। ट्रैक्टर-टॉली में करीब 3 दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे। बारात शाजापुर से करीब 20 किलोमीटर दूर देवास जिले के टोंकखुर्द के गांव बालोन के पास पहुंची ही थी तभी यहां बिरगोद घाटी उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो ट्राॅली एक पेड़ से जा टकराई और पलटी खाकर काफी दूर पहुंच गई। ट्रॉली के नीचे आने से 2 बच्चे और एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रैफर किया गया। शाजापुर में एक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर भेज दिया गया।
यह भी पढ़े
किडनैप कर दो युवक बाइक पर बिठाकर खेत पहुंचे, दो दिन तक किया दुष्कर्म, लिफ्ट मांगकर युवती घर पहुंची