अमेरिका में वायरस से लड़ने के लिए ट्रंप दे सकते हैं 600 अरब

वॉशिंगटन,VON NEWS: कोरोना वायरस लगभग 80 देशों के करीब एक लाख नागरिक को  संक्रमित कर चुका है। साथ ही अब तक वायरस के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर के देश इसके प्रकोप को कम करने करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोनो वायरस प्रकोप से निपटने में मदद के लिए 8.3 बिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 610 अरब) की राशि को मंजूरी दे सकते हैं।

अमेरिकी संसद ने भयभीत जनता को आश्वस्त करने और वायरस के प्रति सरकार की प्रतिक्रिया को तेज करने की उम्मीद में गुरुवार को उपाय पारित किया। तेजी से फैल रहा ये वायरस अमेरिका और पूरे विश्व में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।

ये पैसा हर दिन तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए अलग-अलग तरीकों पर खर्च किया जाएगा।  गुरुवार को अमेरिकी संसद से बिल पास होने के बाद व्हाइट हाउस को भेजा गया है। जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि विश्व के करीब 80 देशों में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चुका है।  वर्ल्ड बैंक इसकी चपेट में आए देशों की मदद करने के लिए आगे आया है। साथ ही वर्ल्‍ड बैंक ने जरूरतमंद देशों के लिए 12 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद का एलान किया है। जिसका कुछ हिस्सा गरीब देशों को दिया जाएगा। इस फंड का उपयोग मेडिकल उपकरण या हेल्थ सर्विस में किया जाएगा।

यह भी पढ़े

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में बनने वाली चौरड़ा झील का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button