आज रात ईरान से भारत लाए जाएंगे 300 भारतीय

नई दिल्ली,VON NEWS:  ईरान से करीब 300 भारतीय नागरिक जिन्हें कोरोना वायरस का संदिग्घ मरीज बताया जा रहा हैं, आज रात भारत लाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट का संचालन उ ईरान की महन एयर द्वारा किया जाएगा।

वहीं भारत से वापस जाते वक्त यहीं फ्लाइट ईरानियों को ले जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि आज रात तक 300 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इन सभी को कोरोना वायरस होने के संदेह है।

ईरान उन देशों में से एक है जो कोरोना वायरस के प्रकोप से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इन सभी यात्रियों और पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए हम सब पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं दूसरी तरफ अमृतसर में ईरान से आए 13 सदस्यीय समूह को होटल में ही रहने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जब तक उनकी मेडिकल जांच नहीं हो जाती है तब तक इन सभी के होटल से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़े

इंस्टाग्राम स्टार शोभिता राणा बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button