पति निक जोनास के साथ होली मनाने भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली,VON NEWS:फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अपने पति और अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ भारत में हैं। दोनों की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो हैं और दोनों के फैन पेज का मानना हैं कि वे रंगों का त्योहार होली मनाने अमेरिका से भारत आए हैं। तस्वीरों में प्रियंका और निक अपने सामान के साथ एक अनजान व्यक्ति को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह क्लियर नहीं हो पा रहा है कि यह तस्वीर कहां ली गई थी। प्रियंका ने इस मौके पर काले रंग की पैंट, काले और पिंक रंग की शर्ट में हैंl वहीं निक ने नीला ट्रैक पैंट, नीले रंग की शर्ट और नीले रंग की ट्रेंच कोट पहनी है।

प्रियंका का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो रहा हैl इसमें उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सरकारी संचार मंच 2020 (ICGF2020) में शारजाह में बोलते हुए देखा जा सकता है, जो बताता है कि वह वहां भी कुछ देर के लिए रुकी थीं।

प्रियंका और निक सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। प्रियंका ने हाल ही में हार्पर बाजार सिंगापुर के लिए किए अपने फोटो शूट से कई तस्वीरें शेयर की थीं। इस बीच निक ने जोनास ब्रदर्स के शो के एक साल पूरा होने के बाद कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं।

प्रियंका को आखिरी बार होम प्रोडक्शन द स्काई इज़ पिंक में देखा गया थाl इस समय उनकी किटी में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने लेखक अरविंद अडिगा की पुस्तक पर आधारित अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी कर ली है।

ईरानी-अमेरिकी रामिन बहारानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। वह ओशो के एक बार की करीबी लेकिन विवादास्पद सहयोगी मां आनंद शीला पर भी फिल्म बनाने के बारे में सोच रही हैं। वह मिंडी कलिंग के साथ एक फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो एक भारतीय शादी पर केंद्रित है।

यह भी पढ़े

भारत ने अपने देश से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ मैच जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button