फैंस को खुश करने के लिए तपती फर्श पर किया कथक :
VON NEWS:अभिनेत्री रूपाली गांगुली अपने नए शो ‘ अनुपमा के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही हैं। शो में वह एक मां की भूमिका निभा रही हैं, इसके साथ ही साथ ही वह एक कथक डांसर भी हैं।
इसके बारे में उनके फैंस नहीं जानते है। अपने किरदार के लिए रूपाली ने अहमदाबाद के सूर्य मंदिर में तपती फर्श पर डांस भी किया।

इस बारे में रूपाली ने कहा, “यह शायद सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन मुझे नंगे पैर रहना अच्छा लगता है। इसलिए मुझे सूर्य मंदिर में नंगे पैर डांस करना भी बहुत ही अच्छा लगा।
हालांकि मेरे पैर झुलस गए हैं, लेकिन मैंने काफी आनंद लिया, जिससे मुझे दर्द का अहसास नहीं हुआ और लगातार शॉट देती रही। मुझे आशा है कि दर्शकों को मेरा परफॉर्मेस पसंद आएगा।” ‘अनुपमा’ जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
यह भी पढ़े: