ISKCON ने पलटा पूर्व का बयान

मथुरा,VON NEWS:  दो महीने तक मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति के बयान को पलटते हुए इस्कॉन प्रबंधन ने अब सभी के लिए मंदिर के द्वार खुले जाने का फरमान जारी किया है। मंदिर प्रबंधन ने पहले दिए गए बयान से इतर कहा है कि केवल कोरोना ग्रसित मरीजों से दूरी बनाने के लिए अपनी बात रखी थी। मंदिर में किसी भी श्रद्धालु के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। कोरोना वायरस का कोई असर न पड़े। इसके लिए मंदिर में सावधानी बरती जा रही है।इस्कॉन मंदिर, वृंदावन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए जनसंपर्क निदेशक श्रीराम दास ने कहा कि मंदिर में किसी भी भक्त के प्रवेश पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। कोरोना वायरस से बचाव पर जो भी उपाय प्रदेश और केंद्र सरकार ने सलाह जारी की है, उन पर ही अमल किया जाएगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क मुहैया करवाने के साथ जागरूक करने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे।

बता दें कि गुरुवार को वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास वप्रवक्ता सौरभ त्रिविक्रम दास ने बयान दिया था कि दो महने तक बिना स्वास्थ जांच के किसी भी विदेशी भक्त को मंदिर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने लखनऊ में इमिग्रेशन डिपार्टमेन्ट को पत्र लिखा है। लेकिन शुक्रवार को इस बयान से मन्दिर प्रबंधन मुकर गया।

ये है मंदिर का इतिहास

इंस्‍कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। यही कारण है कि इस मंदिर को कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस्कॉन मंदिर का पूरा नाम इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस(ISKCON) है। इसकी स्थापना भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने 1966 में न्यूयॉर्क में की थी। इस समाज की मूल मान्यताएं भागवद गीता पर आधारित हैं। इस्कॉन मंदिर का सम्बन्ध गौडीय वैष्णव संप्रदाय से है। जहां वैष्णव का अर्थ होता है भगवान विष्णु की पूजा और गौड़ का सम्बन्ध पश्चिम बंगाल के गौड़ प्रदेश से है। माना जाता है कि इसी जगह से वैष्णव संप्रदाय की शुरूआत हुई थी। मूल रूप से भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपने विचारों और कार्यों को समर्पित, जिसमें भक्ति योग का अभ्यास, प्रसार करने के लिए इस्कॉन संस्था बनाई गई थी। इस्कॉन के उपदेश और प्रथाओं को चैतन्य महाप्रभु द्वारा शुरू किया गया और संहिताबद्ध किया गया था। 1975 में उन्होंने वृंदावन में यह मंदिर बनवाया था। इस्कॉन मंदिर यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। माना जाता है कि पांच हजार वर्ष पहले जिस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अपनी गायों को चराने आते थे, खेला करते थे और गोपियों के साथ लीलाएं करते थे, ठीक उसी स्थान पर इस्कॉन मंदिर का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़े

मुजफ्फरनगर के भगवंत इंस्टीट्यूट पर जुर्माना

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button