सिवान में एक व्यवसाई को अपराधी द्वारा गोली मारने पर सभी व्यवसाइयों ने दूकान बंद कर अपराधी को पकड़ने की मांग की है:
सिवान/बिहार VON NEWS (कोमल सिंह): सीवान में बीती रात को हार्डवेयर व्यवसाई नागेश्वर जायसवाल को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली लगने के बाद व्यवसाय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा बाजार की है। बताया जा रहा है कि हार्डवेयर व्यवसाई रात्रि 10:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे तभी 3 अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और इन्हें गोली मार दी, जिसके बाद व्यवसाय घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें मैरवा पीएससी में ले गए जिसके बाद मैरवा पीएससी के चिकित्सक ने सीवान के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल व्यवसाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=OdoQgm0uIzU
सीवान में आज मैरवा बाजार बंद हो गया है। मैरवा के व्यवसाइयों ने बाजार को बंद कर दिए है ।दरसल कल रात को मैरवा के हाडवेयर व्यवसाई नागेश्वर जायसवाल को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। इसी मामले को लेकर व्यवसाइयों ने पूरे बाजार को बंद कर अपराधियो की गिरफ्तारी और व्यवसाइयों की सुरक्षा की मांग कर रहे है।
यह भी पढ़े:
2 दिन में 30 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल