स्कूलों में नौनिहालों को दे रहे स्वच्छता की सीख
गैरसैंण VON NEWS: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूलों में नौनिहालों को स्वच्छता की सीख दी जा रही है। इसके पीछे मंशा यही है कि बच्चे इसके महत्व को समझें। अरविंद पांडेय ने प्रश्नकाल के दरम्यान विधायक ममता राकेश के प्रश्न के जवाब में ये बात कही। यह भी कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को अनुदान दिया जाता है। इसका 10 फीसद अंश सफाई कार्यों के काम आता है। लिहाजा, इस राशि से अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन और विद्यालय प्रबंधन समितियां शौचालयों की सफाई करा सकती हैं। इसके लिए तिथियां तय की जा सकती हैं।
विधायक ममता राकेश ने तारांकित प्रश्न के जरिये जानना चाहा था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति का प्रविधान है अथवा नहीं। यदि ऐसा नहीं है तो क्या सरकार स्कूलों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। जवाब में शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति का प्रविधान नहीं है।
यह भी पढ़े