बेखौफ अपराधियो ने कपड़ा व्यवसायी से पैसा छिना और विरोध करने पर मारी गोली:

हाजीपुर/वैशाली, VON NEWS (कोमल सिंह): थाना के दाउदनगर मंसूरपुर चौक पर बेखौफ अपराधियो ने कपड़ा व्यवसायी से पैसा छीनने के विरोध करने पर अपराधियो ने मारी गोली। सूत्रों के अनुसार दाउदनगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसाई कन्हाई लाल शाह के पुत्र प्रमोद कुमार को एक बाइक पर सवार दो अपराधियो  ने मारी गोली। गोली से घायल व्यवसायी को छोड़ अपराधी फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि कन्हाई लाल साह के छोटे पुत्र प्रमोद दिन भर की दुकानदारी के बाद दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में लगे थे तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये जिसमे से एक उतरकर घायल व्यवसायी से दिन भर के बिक्री के पैसो का बैग छीनने लगा जिसपर दुकानदार के विरोध करने पर अपराधी ने उसे गोली मार दी जो घायल के पेट मे लगी है, गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने घायल को उठाकर इलाज के लिये मुजफ्फरपुर अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुटी है ताकि अपराधियो को चिन्हित की जाय। हलाकि लूट का मामला अभी स्पस्ट नही हो सका है।

यह भी पढ़े:

सिवान में एक व्यवसाई को अपराधी द्वारा गोली मारने पर सभी व्यवसाइयों ने दूकान बंद कर अपराधी को पकड़ने की मांग की है:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button