IPL पर नहीं पड़ेगा कोरोना वायरस का असर!

नई दिल्ली,VON NEWS:  क्रिकेट का बहुत कम देशों में खेला जाना इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के लिए वरदान साबित हो सकता है क्योंकि लगता है कि घातक कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद यह टी-20 लीग सही समय पर शुरू होगी। आइपीएल 29 मार्च से मुंबई में शुरू होगा। आइपीएल की आठ फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल कोई भी विदेशी खिलाड़ी हालांकि अब तक भारत की यात्रा करने के प्रति आशंकित नहीं है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अब तक लगभग 3500 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन आइपीएल पर इसका असर नहीं पड़ेगा और उसके लिए सब कुछ सही है। इसके कई कारण हैं जिनमें प्रमुख वजह इस खेल का बहुत कम देशों में खेला जाना है और इसमें काफी कम विदेशी खिलाड़ी भाग लेते हैं।

क्रिकेट खेलने वाले देशों ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कैरेबियाई देशों के लगभग 60 खिलाड़ी आइपीएल में भाग लेंगे और इन देशों में से कोई भी कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं है। पूर्व बीसीसीआइ अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है, “मुझे नहीं लगता है कि आइपीएल पर कोरोना का कोई असर पड़ेगा। सभी फ्रेंचाइजी और बीसीसीआइ इसके लिए तैयार हैं।”

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि आइओसी कह रही है कि टोक्यो में ओलंपिक खेल तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इस तरह से देखा जाए तो आइपीएल काफी छोटा टूर्नामेंट है।

अगर ओलंपिक हो सकता है तो फिर आइपीएल क्यों नहीं हो सकता है। दूसरा बड़ा कारण प्रसारक है। स्टार स्पो‌र्ट्स ने 16,347 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार खरीदे हैं और अगर टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होता है तो विज्ञापन से होने वाला उनका राजस्व प्रभावित होगा।

खेल मंत्री की खिलाड़ियों को हाथ नहीं मिलाने की सलाह

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने खतरनाक कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते गुरुवार को देश के खिलाड़ियों को चेताया और ज्यादा अहतियात बरतने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें लोगों से मिलते समय हाथ मिलाने और करीबी संपर्क से बचना चाहिए। रिजिजू ने ट्वीट किया कि मैं अपने खिलाड़ियों और आम नागरिकों को भी लोगों से मिलते समय सतर्क रहने की सलाह दूंगा। कभी-कभार हाथ मिलाना या गले लगाना बिल्कुल जरूरी नहीं होता।

अपने पारपंरिक अभिवादन के तरीके जैसे नमस्ते, सलाम, जय हिंद और कई अन्य स्थानीय शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार पहले ही कह चुकी है कि खिलाडि़यों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखना चाहिए और उसने राष्ट्रीय खेल महासंघों को कहा है कि कोरोना वायरस के चलते उन्हें खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में भाग लेने और ट्रेनिंग कार्यक्रम की योजना बनाने में सतर्कता बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़े

नेहा धूपिया पहुंची उत्तराखंड ‘MTV Roadies’ के नए सीजन की शूटिंग के लिए :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button