नेपाल बॉर्डर से भारत में प्रवेश कर रहे 6 जापानी पर्यटकों को वापस भेजा

महारागंज VON NEWS: उत्तरप्रदेश  में नेपाल सीमा से सटे महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर अर्लट पर है। बुधवार को सोनौली बॉर्डर पर 6 जापानी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति नहीं दी गई, सभी को वापस नेपाल भेज दिया गया। कैंप में 223 विदेशी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ये सभी म्यांमार, थाईलैंड और नेपाल के थे। स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंगल और डॉ. राजेश गुप्त ने हेल्थ कैंप में जांच कर  रही टीम को जरूरी निर्देश दिए।

वहीं, जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने भी हेल्थकैंप का निरीक्षण किया, उन्होंने कहा- ”कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। सीमा से लगे हर गांव में बीमारी को लेकर लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की गई है

यह भी पढ़े

होली बाद मस्जिद के लिए ट्रस्ट का होगा ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button