गार्डन में सब्जी काटने पहुंचे तैमूर

नई दिल्ली,VON NEWS:  बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपने क्यूट अंदाज की वजह से लोगों को पसंद आते हैं। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जाती हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। हाल ही में उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिसमें उनके क्यूट अंदाज ने इन्हें वायरल कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि तैमूर ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं।

जी हां, इन वीडियो में दिख रहा है कि तैमूर एक गार्डन में हैं, जहां काफी सब्जियां उगी हुई हैं। यह एक गार्डन है, जिसमें  तैमूर अली खान मस्ती कर रहे हैं। तैमूर के हाथ में एक कैंची है और वो कैंची लेकर इधर उधर घूम रहे हैं और सब्जियां काटकर एक जगह पर रख रहे हैं। अब तैमूर के फार्मिंग करने के इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इन्हें शेयर कर रहे हैं।

 

वीडियो में दिख रहा है कि तैमूर एप्रिन बांधकर इस फार्मिंग एरिया में घूम रहे हैं और उनके साथ शेफ विजय हैं, जो उनकी मदद कर रहे हैं। तैमूर के फार्मिंग के कई वीडियो हैं, जिसमें वो सब्जियां काटने की कोशिश कर रहे हैं। शेफ ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं और तैमूर के लिए एक नोट भी लिखा है।

उन्होंने अपने पोस्ट में तैमूर के लिए लिखा है, ‘वो वापस आ गए हैं और उन्हें कुकिंग के शौकीन हैं। साथ ही उन्हें ऑर्गेनिक गार्डन अच्छा लगता है और उन्हें हरी पत्तियां खाना काफी पसंद है।

बता दें कि इससे पहले तैमूर का एक शूटिंग सेट से वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एयर प्रेशर गन से खेल रहे थे। वहीं, सेट पर करीना कपूर और सैफ अली खान एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे थे। खास बात ये है कि तैमूर के इस वीडियो पर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

यह भी पढ़े

PAN को Aadhaar से लिंक नहीं कराया, तो 10,000 रुपये जुर्माना 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button