रोमांटिक डिनर डेट पर स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

नई दिल्ली, VON NEWS: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने अफेयर के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में वो रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। आमतौर पर जब सेलेब्स डिनर डेट पर जाते हैं तो काफी बनठन कर जाते हैं, लेकिन मलाइका और अर्जुन एकदम सिंपल नजर आ रहे हैं।

मलाइका ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है और अर्जुन कपूर लोअर टी शर्ट में हैं। दोनों काफी सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। वैसे इन तस्वीरों में एक बात और ध्यान देने वाली है, वो ये कि मलाइका और अर्जुन कैमरे से थोड़ा बचते नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने खुलकर पोज़ देने वालीं मलाइका नजरें चुराती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो अर्जुन से भी थोड़ी दूर-दूर नजर आ रही हैं।

आप तस्वीरें देखेंगे तो आपको साफ नजर आएगा कि अर्जुन, मलाइका के पीछे नजर आ रहे हैं और मलाइका अकेली आगे निकलती हुई नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में तो मलाइका आगे निकलर अर्जुन की तरफ बिना देखे ही उनसे बाय करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि दोनों पैपराज़ी से भी बचना चाह रहे हैं।

आपको बता दें मलाइका और अर्जुन लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि दोनों शादी कब करेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई

यह भी पढ़े

भाजपा विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही की मौत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button