रघुवर दास हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार,
रांची, VON NEWS : राज्यसभा के लिए “झारखंड“ कोटे से खाली हो रही दो सीटों के लिए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष जहां दोनों सीटों पर दांव लगाने की तैयारी कर रहा है, वहीं भाजपा एक सीट पर हर हाल में काबिज होना चाहती है। यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश या पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बतौर प्रत्याशी उतार सकती है।
राज्यसभा के लिए खाली हो रही दोनों सीटों के लिए विधायकों का संख्या बल फिलहाल दोनों ही पक्षों के अनुकूल नहीं दिख रहा है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों की जरूरत होती है। भाजपा में “बाबूलाल की एंट्री के बाद पार्टी विधायकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। जाहिर है यदि एक सीट को अपने खाते में रखना है तो उसे दो विधायकों का जुगाड़ करना होगा। एनडीए की पुरानी सहयोगी रही आजसू यदि साथ आ जाती है तो भाजपा की राह आसान हो सकती।
यह भी पढ़े