वन विभाग व पुलिस टीम ने चीतल व नीलगाय के मांस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया
कालाढूंगी,VON NEWS: चीतल व नीलगाय के मांस के साथ “वन विभाग“ व पुलिस की संयुक्त टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से एक क्विंटल मांस बरामद किया गया है। यह सभी रामपुर जनपद के निवासी हैं।
वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम शुक्रवार रात गश्त पर थी। इसी बीच बन्नाखेड़ा-बरहैनी रेंज के जनकपुर पुल पर पहुंची जिप्सी को वन एवं पुलिस कर्मियों ने रोकने के लिए इशारा किया। वाहन को रोकने के बजाय वाहन चालक ने जिप्सी की स्पीड और तेज कर दी।
इस पर पुलिस व वन कर्मियों ने वाहन का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर ओवरटेक कर पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने वाहन की तलाशी ली। इस दौरान जिप्सी में चीतल व नीलगाय का 50-50 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। इस पर वन कर्मियों व “पुलिस” टीम ने वाहन में सवार चार लोगों को दबोच लिया।
वन रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम नाम सिम्मी खान पुत्र अरशद अली निवासी डायमंड टाकीज रामपुर, सहजाद अली खान पुत्र शाकिर अली निवासी इमली झुलेवाला रामुपर, समीर खान पुत्र अमजद खान निवासी बेरियान रामपुर व अदनान खान पुत्र बाबू खां निवासी रायद्वारा गेट रामपुर बताया।
आरोपितों को दबोचने वाली टीम में वन दारोगा हेम नेगी, हरीश कैड़ा, “राजेन्द्र आर्या” , दीप जोशी आदि वन कर्मी शामिल थे। इस सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े
अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज आज