अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज आज
ऋषिकेश,VON NEWS: परमार्थ निकेतन में 31वां “अंतरराष्ट्रीय योग“ महोत्सव आज से शुरू हो रहा है। योग महोत्सव को लेकर परमार्थ निकेतन में व्यापक तैयारियां की गई हैं। परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव के लिए बड़ी संख्या में विदेशी साधक पहुंच गए हैं।
रविवार को परमार्थ निकेतन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री “त्रिवेंद्र सिंह रावत,“ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार प्रहृलाद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, आयुष मंत्री, उत्तराखंड हरक सिंह रावत योग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। परमार्थ निकेतन में योग साधकों के पहुंचने का क्रम जारी है।
जिनका स्वागत मंत्रोच्चार के साथ ऋषिकुमारों द्वारा भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर किया जा रहा है। योग महोत्सव की सचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए 50 से अधिक देशों के 700 से अधिक साधक पंजीकरण करा चुके हैं।
योग महोत्सव में यह लोग करेंगे सहभाग
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक व्याख्यान श्रंृखला में विश्व प्रसिद्ध विभूतियां श्री श्री रविशंकर, योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, “डॉ. प्रणव पण्ड्या“, आचार्य बालकृष्ण, डॉ. वंदना शिवा, रेवा माइकल बेकविथ, ङ्क्षप्रस ई ए, डॉ. एलेन्ड्रेंडो जुंगर गौर गोपाल दास, गुरुमुख कौर खालसा, टॉमी रोजेन, आहार विशेषज्ञ रूजुता दिवाकर, स्मिता नरम, किया मिलर, जेनेट एटवुड, स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, आनंद मेहरोत्रा, आनंद्रा जॉर्ज, जोआना फासो, सियाना शर्मन, केटी बी हैप्पी आदि ।
शिवमणी व कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व विख्यात सूफी गायक, कैलाश खेर अपने कैलाशा बैंड के साथ प्रेरणादायक संगीत प्रस्तुत करेंगे। प्रख्यात ड्रम एवं ताल वादक शिवमणि और रूना रिजवी, मंत्रमुग्ध करने वाला संगीत प्रस्तुत करेंगे, प्रेम से परमानंद की यात्रा कीर्तनियों का आत्मा को छूने वाला कीर्तन, इजरायल से विशेष रूप से आए संगीतकार गिल रॉन शामा का हिब्रु और हिंदी भाषा के सम्मिश्रण वाला अद्भुत संगीत साथ ही अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगीतकारों और कलाकारों से सुशोभित होगा।
परमार्थ निकेतन कला मंच, द वर्ल्ड ऑफ कल्चरल यूनियन: ए इवनिंग ऑफ कल्चरल सॉग, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों द्वारा डांस एंड थिएटर परफॉरमेंस, सूफी डांस मर्ट गुलर की टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
सुबह चार बजे से प्रारंभ होगी योग की कक्षाएं
योग की कक्षाएं सुबह चार बजे से रात 9:30 बजे तक होंगी, जिसमें प्रमुख रूप से अष्टांग योग, अयंगार योग, हठ योग, राज योग, भक्ति योग, कर्मयोग, गंगा योग, विन्यास योग, कुण्डलिनी योग, जीवमुक्ति योग, सिन्तोह योग, सेमैटिक योग, लीला योग, डीप योग आदि का अभ्यास कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त ध्यान, मुद्रा, वैदिक मंत्र, संस्कृतवाचन, आयुर्वेद, सांउड हीलिंग, रेकी, दर्शन,“होम्योपैथी चिकित्सा“ तथा अनेक कार्यशालाएं, नाटक प्रदर्शन, व्याख्यान, प्रवचन तथा इंटरेक्टिव सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े
आकाशीय बिजली गिरने से नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राएं झुलसी