PM Modi in Prayagraj : चंद मिनट में ही पीएम मोदी का प्रयागराज आगमन

प्रयागराज,VON NEWS:  प्रधानमंत्री “नरेंद्र मोदी“ ने शनिवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से उड़ान भरी। वह 10.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगमनगरी में आगमन को लेकर हर तरफ चौकसी है। पीएम मोदी प्रयागराज की धरती से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समरसता का भी संदेश देंगे। परेड मैदान में वह 27 हजार दिव्यांगजन व वृद्धजन को उपकरण वितरण समारोह में शामिल होंगे। वह दस दिव्यांगजन को अपने हाथ से उपकरण देकर उनसे अलग से मन की बात भी करेंगे।

एक विश्व रिकार्ड में रात और दो सुबह बने, गिनीज बुक ने दर्ज किया  

दिव्यांगजन को उपकरण वितरण समारोह में बनने वाले रिकार्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक की टीम शुक्रवार को ही पहुंच गई थी। आयोजन की व्यवस्था कुछ ऐसी की गई थी कि एक रिकार्ड शुक्रवार रात में विश्व रिकार्ड बन गया। यह विश्व कीर्तिमान 1.8 किमी की ट्राई साइकिलों पर “दिव्यांगजन”  की परेड का बना है। माघ मेला प्रशासन कार्यालय के सामने संगम वापसी मार्ग पर ठीक 1.8 किमी की ट्राई साइकिलों की लंबी परेड कराई गई। इस पर तीन सौ ही दिव्यांगजन बैठाए गए थे। यहां चलती हुई ट्राई साइकिलों की परेड की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई।
लंदन से आई टीम ने इस रिकॉर्ड पर मुहर लगा दी। इसके बाद शनिवार सुबह छह सौ “व्हील चेयर“ की सबसे लंबी परेड और लाइन का रिकॉर्ड बना। इसमें चार सौ व्हील चेयर शामिल थीं। जिस पर दिव्यांगजन बैठे रहेंगे। इसके बाद एक घंटे बाद छह सौ ट्राई साइकिलों के वितरण का विश्व कीर्तिमान परेड मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर बना। इन तीनों विश्व रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र शनिवार को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जारी करेगी।

 

परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जो दिव्यांग जन और वृद्ध उपहार में मिले उपकरण घर तक नहीं ले जा पाएंगे, उनके उपकरण घर तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है अगर दिव्यांग जन अपने घर तक उपकरण नहीं ले जा पा रहे हैं

यह भी पढ़े

पटरी पर आएगी दून की ट्रैफिक व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button