जानें कब है गणेश चतुर्थी
VON NEWS: फरवरी माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस सप्ताह में गणेश चतुर्थी व्रत, श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत एवं होलाष्टक आने वाला है। रविवार से अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा माह मार्च भी प्रारंभ हो जाएगा, जिसके पहले सप्ताह में होलाष्टक आने वाला है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह में आने वाले व्रत एवं त्योहार किस तारीख एवं दिन को पड़ेंगे।
24 फरवरी: “फाल्गुन मास“ शुक्ल पक्षारंभ।
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष 2020 : फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ आज से हो गया है। आज फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा है। फाल्गुन मास के शुक्ल में ही होली का त्योहार भी आता है।
25 फरवरी : स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती फूलेरा दूज।
फुलेरा दूज 2020: फुलेरा दूज से ही होली का प्रारंभ माना जाता है। इस पर्व को होली के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है। फूलों का त्योहार होने के कारण इसे फुलेरा दूज कहा जाता है। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। उन दोनों को अनेक प्रकार के फूल अर्पित किया जाता है, ताकि वे अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाएं। राधा-कृष्ण के मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। उनको अबीर-गुलाल अर्पित किया जाता है। फुलेरा दूज मुख्य रूप से मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में अत्यधिक हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
“स्वामी रामकृष्ण” परमहंस जयंती 2020: मां काली के भक्त एवं स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जन्म फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हुआ था। इस बार यह तिथि 25 फरवरी 2020 दिन मंगलवार को है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, उनका जन्म 18 फरवरी 1836 को हुआ था। वे बंगाल के कामारपुर के रहने वाले थे। उनका निधन 16 अगस्त 1886 को कोलकाता में हुआ था।
यह भी पढ़े
कोबे ब्रायंट के ममोरियल में बेयॉन्से ने किया फोटोग्राफर्स को बैन