जियो के प्लान्स लगातार अपडेट; जानें इस बार के नए प्लान्स

नई दिल्ली ,VON NEWS:पहले “जियो फोन” के साथ ही 49 रुपये का प्लान लॉन्च हुआ था। जियो फोन के 49 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। मगर दिसंबर में नए टैरिफ के साथ कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था. जिसके बाद, अब फिर से इस प्लान को पेश कर दिया गया है। लेकिन इस बार वैलिडिटी आधी कर दी गई है।

“जियो फोन” में कुल 2 जीबी डाटा दिया जाएगा। और जियो टू जियो नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग होगी, और जियो से दूसरे नेटवर्क पर 250 मिनट की कॉलिंग दी जाएगी। इस प्लान में 25 मैसेज करने की सुविधा होगी।

जियो फोन के दूसरे 69 रुपये वाले प्लान में भी 14 दिनों की ही वैलिडिटी होगी। लेकिन इसमें डाटा ज्यादा मिलेगा। इस प्लान में कुल 7 जीबी डाटा मिलेगा यानी कि, रोजाना 500एमबी डाटा मिलेगा।

इसमें जियो से जियो फ्री कॉलिंग है, जबकि दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 250 मिनट की कॉलिंग होगी। जियो फोन के लिए अगर महीने भर के प्लान की बात करें, तो जियो के पास 75 रुपये का प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा मिलता है।

इसके अलावा इस प्लान में जियो से “जियोकॉलिंग अनलिमिटेड और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट्स मिलेंगे। इसमें कुल 50 मैसेज भेजने और जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिल सकेगा।

यह भी पढ़े

होली से जुड़ा पर्व: जानें फुलैरा दूज की मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button