जानें डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी

नई दिल्ली,VON NEWS:  “अमेरिका के राष्ट्रपति”  डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आज यानी सोमवार से भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए दोनों ही देशों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अपनी यात्रा के दौरान वह अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे। इस यात्रा में उनके साथ आ रहीं अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर भी सभी की नजरें बनी हुई हैं। इस दौरान वह दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी। स्कूलों में चल रही ‘हैप्पीनेस क्लास’ का वह जायजा लेंगी। तो आइये जानते हैं कि अमेरिका की पहली महिला मेलानिया के सफर के बारे में।

“स्लोवेनिया“ शहर की रही हैं मॉडल

बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तित्व से लबरेज मेलानिया ट्रंप दरअसल, एक छोटे से देश से स्लोवेनिया से ताल्लुक रखती हैं। मॉडल से अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनने तक उनका ये सफर काफी दिलचस्प रहा है। मेलानिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। स्लोवेनिया शहर में जन्म लेने वाली मेलानिया ने 16 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। यह नहीं पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कई राजनीतिक प्रचार अभियान में भी शामिल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े

विवादों के इतर सिनेमाई जादूगर हैं संजय लीला भंसाली 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button