देहरादून में 55 पार्क 31 मार्च तक के लिए बंद

देहरादून,VON NEWS: कोरोना वायरस का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस के चलते नगर निगम ने गांधी पार्क को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही निगम के अधीन सभी 55 पार्क बंद कर दिए गए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते एहतियात और जागरूकता के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पहला मामला रविवार को सामने आया, जिसके बाद से ही सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और पुख्ता हो रहे हैं। coronavirus: देहरादून में गांधी पार्क और ओपन जिम के साथ ही 55 पार्क 31 मार्च तक के लिए बंदसोमवार को कोरोना के मद्देनजर नगर निगम ने गांधी पार्क और ओपन जिम को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया। वहीं, इसके अलावा शहर में नगर निगम के अधीन सभी 55 पार्क भी बंद कर दिए गए हैं। हालांकि निगम ने राजपुर एमडीडीए पार्क, एमडीडीए और मालसी डियर पार्क बंद करने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा है।

मल्टीप्लैक्स बंद करने के आदेश पहले ही जारी 

वहीं, रविवार शाम को सिनेमाघरों में फिल्मों के प्रदर्शन पर 31 मार्च तक रोक लगाने संबंधी आदेश जारी किए गए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह आदेश शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में जारी किए।

यह भी पढ़े

गुजरात में पत्नी को 50 हजार में बेचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button