15 साल की लड़की ने रचा खुद की किडनैपिंग का नाटक, जानिये पूरा मामला

दुबई,VON NEWS: दुबई में एक 15 साल की भारतीय लड़की को कम नंबर आने पर माता-पिता से डांट पड़ी, तो उसने खुद की किडनैपिंग का नाटक रच दिया। परेशान माता-पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों तालाशी के बाद वह दुबई में उम्म सुकइम स्थित अपने घर के छत पर छिपी हुई मिली। लड़की का नाम हरिनी करानी (Harini Karani) है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

दुबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह सैर के बाद लड़की के लापता होने की उसके परिवार ने सूचना दी। वे इस कद परेशान थे कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस घटना को शेयर करके उसको ढूढ़ने में लोगों से मदद मांगी। पुलिस के अनुसार उन्हें डर था कि वह खुद को नुकसान न पहुंचा ले।

पुलिस ने बताया कि परीक्षा में खराब ग्रेड आने पर माता-पिता ने उसे डांटा और मोबाइल फोन भी छीन लिया था। इससे लड़की नाराज हो गई। इसके बाद उसके दिमाग में खुरापात सुझी और उसने अपने किडनैपिंग का नाटक रच दिया। वह अपने घर के छत पर छिप गई। दुबई पुलिस कुछ घंटों के भीतर रहस्य को सुलझाने में कामयाब रही और गुरुवार रात को लड़की छत पर छिपी मिली। अब लड़की अपने परिजनों के पास सुरक्षित लौट गई है। वह अल बरशा में यूके- करिक्यलम स्कूल में पढ़ाई करती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button