दूसरे राज्यों में फंसे लोग आ सकेंगे उत्तराखंड,ऑनलाइन पास के लिए करें आवेदन

राज्य से बाहर नौकरी या आवश्यक कार्य के लिए जाने या बाहर से उत्तराखंड आने वाले अगर अपनी व्यवस्था के वाहन से चलना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पर उन्हें आवेदन में दिए गए दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पास जारी कर दिया जाएगा। नौकरी पेशा लोगों की परेशानी को देखते हुए यह सुविधा दी गई है।

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड के प्रवासी जो अन्य राज्यों से उत्तराखंड आना चाहते हैं या जो यहां से किसी अन्य राज्य को आवश्यक कार्य या ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जाना चाहते हैं और उनके पास अपने वाहन की व्यवस्था है तो उन्हें पास जारी किए जा रहे हैं।

ऐसे लोग http:// smartcity dehradun. uk. gov. in/ e- pass  पोर्टल पर पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। लॉक डाउन ने पहले बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों को छोड़कर घरों को चले गए थे। ऐसे लोगों को इससे ड्यूटी स्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

वहीं डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में जितने भी प्रतिष्ठान या वर्कशॉप खुल रही हैं, उनमें सोशल डिस्टेंस और सेनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसका पालन करते हुए वह अपने कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला सकते हैं। डीएम ने बताया कि गुरुवार को प्रशासन की टीम ने 4821 लोगों को भोजन के पैकेट दिए। वहीं प्रतिबंधित कॉलोनियों में राशन समेत अन्य जरूरी सामग्री भिजवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button