अंकिता भंडारी हत्याकांड:रहस्य बने वीआईपी के नाम पर सवाल पूछे जाने पर एडीजी ने कहा कि गेस्ट हाउस में एक सूट (कमरे) को ही वीआईपी का नाम दिया गया है।

देहरादून:अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। सोमवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अभी चार्जशीट अभियोजन कार्यालय को भेजी गई है। एसआईटी ने पांच सौ पन्नों की चार्जशीट में सौ गवाह बनाए हैं, जबकि 30 से अधिक दस्तावेजी सबूत शामिल किए गए हैं। वहीं, वीआईपी के नाम पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। एडीजी वी मुरूगेशन ने बताया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में एसआईटी ने अपनी पहले चरण की जांच पूरी कर ली है। इस मामले में अब तक रहस्य बने वीआईपी के नाम पर सवाल पूछे जाने पर एडीजी ने कहा कि गेस्ट हाउस में एक सूट (कमरे) को ही वीआईपी का नाम दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button