मौत से हारकर महिला ने दी पांच लोगों को नई जिंदगी,जानिए पूरा मामला
नोएडा,VON NEWS: एक महिला मृत्यु के बाद अपने हृदय, किडनी सहित पांच अंग दान किए है। यह पांच अंग दूसरे अस्पताल में जिदंगी व मौत के बीच जंग लड़ रहे लोगों को नई जिंदगी देंगे। अंग दान से पूर्व महिला के स्वजन ने हामी भरी है। सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया गया। ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अंगों को देश के अलग-अलग राज्यों में हवाई सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
दरअसल अलीगढ़ निवासी 44 वर्षीय महिला ने अपने शरीर के पांच अंग दान किए हैं। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर महिला के शरीर से अंग निकाल उसे सही सलामत दूसरे अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया में लगे हैं। महिला के ऑर्गन ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही है। ट्रांसप्लांट के बाद महिला का ह्रदय चेन्नई के एमजीएम अस्पताल, फेफड़े मुंबई के एचएम रिलायंस अस्पताल, एक किडनी दिल्ली के फोर्टिस शालीमार अस्पताल भेजा जाएगा। जहां उपरोक्त बीमारी के मरीज को यह अंग प्रत्यारोपित किए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल के डॉक्टर तैयार हैं।
वहीं दूसरी किडनी व लिवर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मरीज के काम आएगा। फोर्टिस अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक अंग दान करने वाली महिला न्यूरो की समस्या से ग्रस्त थी। उसे हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके बाद डॉक्टर ने दूसरे मरीजों की जान बचाने के लिए स्वजन से अंग दान करने की अपील की थी। इसके बाद ही स्वजन महिला की मृत्यु से पहले अंगदान को राजी हुए है। हालांकि अस्पताल ने नियमों का हवाला देकर अंग दान करने वाली महिला का नाम-पता बिना स्वजन की जानकारी में लाए उजागर करने से किया मना है।