उत्तराखंड में मौसम के तेवर गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियां बर्फ से लकदक
देहरादून,VON NEWS: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। नैनीताल और मसूरी के आसपास की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गईं। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में तेज हवा से बिजली भी गिर रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम कुछ राहत देगा।
बीते रोज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश से एक बार फिर ठंड लौट आई है। उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है। वहीं चमोली में बदरीनाथ के अलावा हेमकुंड साहिब और औली के आसपास अच्छा हिमपात हुआ है।बर्फबारी से केदारनाथ में रास्ता साफ कर रही प्रशासन की टीम के सामने फिर से चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अभी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जगह बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2200 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है।
यह भी पढ़े
दोपहिया गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में वृद्धि का प्रस्ताव