खाना सही से पचाने के लिए लाभदायक होता है प्याज

 

VON NEWS बालों के अलावा पेट दर्द को दूर करने में भी प्याज काफी फायदेमंद होता है। दरअसल प्याज में विटामिन ए, बी 6, सी और ई ,सल्फर, क्रोमियम, आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो कि सेहत के लिए लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं प्याज के लाभ।

बालों की ग्रोथ हो अच्छी: बालों को लंबा करने के लिए कैस्टर ऑयल में प्याज का रस मिला कर इसे मिश्रण को अच्छे से अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। ये मिश्रण नियमित रुप से बालों पर लगाने से बालों कि ग्रोथ अच्छे से होने लग जाती है और महज एक महीने के अंदर ही बाल बढ़ जाते हैं। कैस्टर ऑयल के अलावा आप प्याज के रस में नारियल का तेल भी मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं।

खाना सही से पचे:  जिन लोगों को खाना सही से नहीं पचता है वो लोग प्याज के रस को पीएं। प्याज का रस पीने से खाना सही से पच जाता है। रोज भोजन करने के बाद प्याज के रस में हल्दी मिला दें और इस मिश्रण को पी लें।

 बालों हो मजबूत: जिन लोगों के बाल कमजोर हैं और आसानी से टूट जाते हैं। वो लोग अपने बालों पर प्याज का रस लगाएं। प्याज का रस बालों पर लगाने से बाल मजबूत हो जाएंगे और इनका गिरना भी बंद हो जाएगा।

 झाइयां हो खत्म:  चेहरे पर झाइयां होने पर प्याज के रस को चेहरे पर लगा लें। प्याज का रस चेहरे पर लगाने से झाइयां खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे भी साफ हो जाते हैं। दरअसल प्याज के अंदर सल्फर होता है जो कि दाग को हल्का करने का कार्य करता है।

 डैंड्रफ हो खत्म:  डैंड्रफ होने पर प्याज के रस को दही के साथ मिलाकर अपने बालों पर लगा लें। प्याज और दही के पेस्ट को बालों पर लगाने से डैंड्रफ खत्म हो जाएगा है और बाल मुलायम बन जाएंगे।

पीरियड्स का दर्द हो सही: पीरियड्स में पेट दर्द होने पर प्याज का रस पीएं। प्याज का रस पीने से ये दर्द सही हो जाती है। महिलाएं पेट में दर्द होने पर एक चम्मच प्याज के रस के अंदर शहद को मिला दें और इसे पी लें। ये पीते ही दर्द भाग जाएगा। आप चाहें तो शहद की जगह प्याज के रस में चीनी भी मिला सकते हैं।

आँखे साफ़ होती है:  प्याज के रस को आंखों में डालने से आंखे अच्छे से साफ हो जाती हैं और आंखों में मौजूद गंदगी बाहर निकल आती है। इसलिए आंख में धूल या मिट्टी जाने पर आप प्याज का रस इनमें डाल लें।

यह भी पढ़े :

सुबह उठकर गर्म पानी पीने के क्या-क्या लाभ होते है 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button