आज का राशिफल
आज का राशिफल
फाल्गुन 24 शक संवत् 1941, चैत्र कृष्णा षष्ठी,शनिवार विक्रम संवत् 2076। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 01, रज्ज़ब 18, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मार्च सन् .. 2020 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ,विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, हर्षण योग सायं 5 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। गर करण सायं 14बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 41 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि राशि पर संचार करेगा।
आज का शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः गुलिक काल सुबह 06 बजकर 32 मिनट से 08 बजकर 01 मिनट तक। राहु राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। यमगंड दोपहर 02 बजे से 03 बजकर 30 मिनट तक।
आज के उपायः शनि मंदिर में दीपक जलाएं। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को यथाशक्ति जरूरी वस्तुओं का दान करें।
मेष राशिफल :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर आप कमजोरी महसूस करेंगे। अवांछित तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक जीवन में शांति का समय रहेगा जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। प्यार के मामले में दिल मांग कमजोर रहेगा इसलिए अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको पूरा सहयोग देगा।
वृष राशिः
मिथुन राशि :
आज का दिन काफी मेहनत करने का दिन है। आज के दिन को बढ़िया बनाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आज काम के सिलसिले में भी आपको कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कंपटीशन में विजय मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ में खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहेगा।
कर्क राशि:
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। आपको कई प्रकार से पैसे का फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। खर्चों में अधिकता आपको परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अपने काम पर ध्यान बनाए रखें।