अजीबोगरीब फैशन में माहिर रणवीर सिंह ने पहने जब बेहद साधारण कपड़े, लड़कियां हो गईं फैन
VON NEWS रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में गिने जाते हैं। फिल्मों में उनके निभाएं किरदारों में जितनी वैराइटी नजर आती है असल जिंदगी में उनके फैशन और कपड़ों में मामले में यहीं वैराइटी देखी जा सकती है। अक्सर ही अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आने वाले रणवीर कई बार अपने हैंडसम लुक में भी देखे गए हैं। जिनमें उनका लुक शानदार नजर आया है और इसमें रणवीर की तारीफें भी खूब मिली हैं। आगे की स्लाइड में देखें रणवीर सिंह के ऐसे ही बिल्कुल साधारण लेकिन हैंडसम लुक…
हालांकि रणवीर चाहे जितना भी अनोखा स्टाइल सेंस फॉलो करें लेकिन उसको भी वो बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कैरी करते हैं। बॉलीवुड के अलाउद्दीन अक्सर एयरपोर्ट और किसी इवेंट में ऐसे अनोखे कपड़ों में नजर आ जाते हैं। लेकिन तस्वीरों में काले रंग के टेक्सडू में दिख रहें रणवरी बेहद हैंडसम नजर आ रहें हैं। इस लुक में रणवीर मूंछों और टाई के साथ हाथों में घड़ी लगाए स्टाइलिश लुक में दिख रहे हैं।
फिल्म 83 के लिए कराए फोटोशूट का ये लुक बेहद शानदार है। इसके अलावा भी रणवीर कई बार आम लुक में नजर आ चुके हैं। जिसमें ये ब्राउन जैकेट और लाइट ब्राउन हाई नेक में बियर्ड वाला ये लुक शानदार है।
रणवीर सिंह जल्दी ही क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनीं फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं जिसमें वो कपिल देव का किरदार निभा रहें हैं। रणवीर सिंह का ये डैपर लुक भी खासा पसंद करने वाला है। जिसे देख फैंस तारीफ किए बगैर खुद को रोक नहीं पाए थे।
रणवीर सिंह के लुक की बहुत सारी लड़कियां दीवानी रहती है। बेसिक टीशर्ट और जींस का ये लुक उन पर काफी सूट कर रहा है। भले ही रणवीर सिंह अतरंगे अवतार में नजर आते हों लेकिन उनकी ये तस्वीरें गवाह हैं कि वो सलमान खान जैसे हैंडसम स्टार्स में से एक हैं।
यह भी पढ़े !