लाल रंग छोड़ पहना सब्यसाची का लहंगा
VON NEWS दुल्हन बनने का सपना हर लड़की देखती है। वो चाहती है कि अपनी शादी के दिन वो सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आए। इस ख्वाहिश को उस समय पंख लग जाते हैं जब बॉलीवुड की हसीनाएं खूबसूरत लहंगे को पहन इतराती हुई नजर आती हैं। ऐसे में लड़कियां भी ऐसे ही कपड़ों में सजने-संवरने का सपना देखती हैं। लड़कियों के इस खूबसूरत सपने को सच करने का काम डिजाइनर सब्यसाची को बखूबी आता है। तभी तो उनके डिजाइन किए ट्रेडिशनल कपड़ों को दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक पहनना चाहती हैं। शादी के जोड़े के लिए ज्यादातर दुल्हनों की पसंद लाल रंग होता है लेकिन कुछ दुल्हनों ने लीक से अलग हटकर रंगों को चुना और बला की खूबसूरत नजर आईं। तो चलिए देखें ऐसी ही कुछ रियल लाइफ ब्राइड को जिन्होंने ट्रेडिशनल लाल रंग को छोड़ पहना इन खास रंगों का लहंगा।
दुल्हन बनी सैन फ्रांसिस्को की मंजरी ने सब्यसाची का डिजाइन किया बीज रंग का लहंगा अपनी शादी के दिन के लिए चुना। इस खूबसूरत रंग के लहंगे पर लाल रंग के फूलों की सुंदर कढ़ाई बनी है। जिसे पहन मंजरी किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आईं थीं। साथ में मिनिमम ज्वैलरी और एवरेज मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। जिसमें वो बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
सब्यसाची के डिजाइन किए लहंगे में दुल्हन बनना शायद हर लड़की चाहे लेकिन इस सपने को पूरा करने का मौका बहुत ही कम लड़कियों को मिलता है। तभी तो जब मुंबई, महाराष्ट्र की स्नेहा शाह को ऐसा मौका मिला तो उन्होंने ट्रेडिशनल लाल रंग को तो छोड़ा ही वहीं अपने जिंदगी के इस खास दिन के लिए फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे को चुना। सबसे अलग और खास डिजाइन वाले इस लहंगे के साथ सब्यसाची की बेल्ट भी इसे हटके लुक दे रही है। साथ में हैवी ज्वैलरी और मांग टीका से ब्राइडल लुक दिया गया है।
यह भी पढ़े
बाबा रामदेव के इस दावे पर उठे सवाल