बागेश्‍वर के जंगल मे आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जलीं, एक की हालत गंभीर

बागेश्वर,  बागेश्‍वर जिले के कपकोट ब्लॉक के चचई पुडकुनी के जंगल में देर शाम भयकंर आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जलकर मर गईं। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जंगल मे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  वह विभाग की टीम भी मौके पर नही पहुँची है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया है। 

सुबह करीब सात बजे चचई गांव की करीब छह महिलाएं पुड़कुनी के जंगल में चारा लेने गईं थीं। उन्होंने दिनभर घास काटी और उसे सूखाने को छोड़ दिया। देर शाम जंगल के नीचे से एकाएक आग भड़क गई। अंधड़ और तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया। महिलाएं भयभीत हो गई और भागने लगीं। जिसमें चचई निवासी नंदी देवी (40) पत्नी मदन राम, इंद्रा देवी (36) पत्नी तारा चंद्र आर्य झुलस गईं। नंदी का शव देर शाम बरामद हो गया, लेकिन इंद्रा का शव रविवार की सुबह गधेरे से बरामद किया गया। जबकि गंगा देवी (32) पत्नी दयाल राम भागते समय गिर गई और घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। घटना से कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button