होली के दिन पति को उतारा मौत के घाट:
VON NEWS: अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके में एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। होली की रात को इलाके के एक नाले में एक व्यक्ति का हाथ पैर बंधा हुआ रस्सियों से शव मिला। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना सामने आया। पुलिस गहनता से जांच करने पहुंची तो मृतक का नाम भूरी सिंह गोस्वामी पता चला। जिसकी पत्नी रूबी के बताए अनुसार वह होली के मौके पर पैसे का तगादा करने के लिए निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंचा। कहीं ना कहीं पुलिस इस मामले से संतुष्ट ना दिखी और गहनता से जांच में जुट गई और जब सच सामने आया तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया।
दरअसल मृतक भूरी सिंह की पत्नी रूबी के उसके घर में किराए पर रह रही रजनी से अवैध संबंध जुड़ चुके थे। जिसको कानूनी भाषा में समलैंगिक बोला जाता है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी और टेप बरामद हुआ है। वहीं बताया कि दोनों महिलाओं के समलैंगिक संबंध की जानकारी जब भूरी सिंह को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके चलते मृतक की पत्नी और उसकी सहेली ने अपने रास्ते से हटाने के लिए भूरी सिंह की हत्या करने का षड्यंत्र होली की रात के लिए एक माह पूर्व भी बना लिया था।
होली पर भूरी सिंह को शराब पिलाई गई और भूरी सिंह को मौत के घाट उतार कर उसका शव मृतक के भाई के घर के पास फेंक दिया। जिससे कि सभी लोगों का शक उसके भाई पर होने लगे। हालांकि पुलिस ने इसमें खुलासा करते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने अपने मृतक भाई की पत्नी रूबी तथा किराएदार हरिओम व उनकी पत्नी रजनी और कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़े: