एक बार फिर मुंबई के सड़कों पर घूमते दिखे मलाइका और अर्जुन:

VON NEWS:  बॉलीवुड के हॉट कपल माने जाने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का इश्क किसी से छुपा नहीं है। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन फिर भी इन दोनों की खबरों से बाजार हमेशा गर्म रहता है। अर्जुन और मलाइका के पीछे अक्सर कैमरा घूमता ही रहता है। दोनों कितना भी छुपने की कोशिश करें लेकिन फोटोग्राफर्स दोनों को ढूंढ ही निकालते हैं।


कभी दोनों डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं। तो कभी एक साथ घूमते हुए देखे जाते हैं। दोनों हमेशा इसी कोशिश में रहते हैं कि कैमरे की नजर से बच जाएं। लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाता है। हाल ही में दोनों एक बार फिर से कैमरे की नजर में कैद हुए हैं। लेकिन इस बार दोनों का अंदाज कुछ जुदा था। वैसे तो दोनों कैमरा देख अलग-अलग हो जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ
दरअसल हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा मुंबई की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए स्पॉट हुए। वो भी दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए। दरअसल शुक्रवार की रात अर्जुन और मलाइका अपने दोस्त की एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस पार्टी के खत्म होने के बाद अर्जुन मलाइका को चोड़ने के लिए बाहर आए। इस दौरान अर्जुन प्रोटेक्टिव ब्वॉयफ्रैंड की तरह मलाइका का हाथ थामें नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button