वज्रपात के साथ आंधी-तूफान बिगाड़ेगा मौसम!

नई दिल्ली,VON NEWS:  इन दिनों मौसम की गतिविधियां सबकी समझ से परे है। कभी तेज धूप तो उसी दौरान मौसम में ठंडक हो जा रही है। मार्च महीना शुरुआत से ही ऐसा रहा है, पहले बारिश हुई तो उसके बाद कही जगह तेज हवाओं ने मौसम को बिगाड़े रखा। कई जगहों पर ओले भी गिर रहे है और फिलहाल मौसम ऐसे ही खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department) ने कुल पांच दिनों का अलर्ट बुलेटिन जारी किया है। इसमें बारिश के साथ वज्रपात और आंधी-तूफान का भारी खतरा बताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात के साथ-साथ बिजली कड़कने और 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलेगी और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि की उम्मीद लगाई गई है।

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान आएगा और बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में मौसम खराब रहेगा।

तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में भी 17-18 मार्च के आस पास मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, फिलहाल झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश और बर्फबारी!

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी से लोग परेशान है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के जिला कांगड़ा के पर्यटन स्‍थल नड्डी, धर्मकोट व बिलिंग में भी बर्फबारी हुई है। वहीं, कई जगहों पर बर्फीला तूफान ने लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र के जचली गांव में ताजा बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़े

Coronavirus पर PM मोदी की पहल का पाकिस्तान ने किया स्वागत! 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button