विश्व महिला दिवस पे शहीद मेजर चित्रेश की मां समेत आठ महिलाएं सम्मानित
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नेहरू कॉलोनी स्थित डीपीएमआई में आयोजन
देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश की मां समेत आठ महिलाओं को शुक्रवार को नेहरू कॉलोनी स्थित डीपीएमआई में सम्मानित किया गया। महिलाओं के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके बिना दुनिया के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की मां रेखा बिष्ट, मीना नेगी, मधु भट्ट, जानकी रावत और सुनीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इससे पहले संस्थान की छात्रा विशाखा पाल ने महिला सशक्तीकरण को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान महिलाओं ने पुरुष प्रधान समाज की अवधारणा को तोड़ते हुए हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। सौरभ रावत ने ‘हमर पहाड़े चेली बेटी’ गीत के जरिये पहाड़ में महिलाओं की दशा को रेखांकित किया।
शिवम राणा ने बछेंद्री पाल, मदर टेरेसा और ओमप्रकाश ने गौरा देवी, तीलू रौतेली जैसी शख्सियत का जीवन परिचय प्रस्तुत कर उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक नरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर मोर्चे पर नेतृत्व कर रही हैं। इस अवसर पर संगीता, अश्वनी शैली, डॉ. इंदु राणा, संगीता, हरीश रावत, विकास कुमार समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
यह भी पढ़े !