दिल को स्वस्थ रखने के लिए हेल्थ टिप्स

VON NEWS बिगड़ती लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्सरसाइज की कमी की वजह से आज दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक, अगर दिल की सेहत को दुरुस्त कर लिया जाए, तो 75 साल से कम उम्र के लोगों को होने वाले 80 फीसदी हार्ट अटैक और स्ट्रोक रोके जा सकते हैं

वजन का रखें खास ध्यान 
दिल को हेल्दी रखने के लिए वजन कम होगा तो शरीर के कई सारे रोगों को दूर कर सकते हैं, जिसमें दिल की बीमारी भी शामिल है। आधा घंटा एक्सरसाइज के लिए निकालें। अच्छा खाना खाएं। अपनी डाइट में अधिक फल और सब्जियां शामिल करें। साबुत अनाज का सेवन करें। यह फाइबर और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

 खाने के तरीकों में लाएं बदलाव
खाना खाते हैं, तो पता नहीं चलता कि हम क्या और कैसा खाना खा रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए अपने खानपान के प्रति अलर्ट होना पड़ेगा। छोटे-छोटे निवाले खाएं। अपनी प्लेट को ओवरलोड करने से बचें। अनहेल्दी फैट और कोलेस्ट्रॉल को कम करें। इसके लिए कम वसा वाले प्रोटीन का सेवन करें। इन आदतों से दिल दुरुस्त रहेगा।

 एक घंटा रोज करे एक्सरसाइज
24 घंटे में से एक घंटा एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। इससे आप अपने शरीर को हेल्दी रख पाएंगे और दवाइयों व तनाव से खुद को मुक्त कर पाएंगे। जब दिल का दौरा पड़ता है, तो उसके सबसे बड़े कारणों में एक कारण फिजिकल एक्टिविटी में कमी को भी माना गया है। इसके कारण दिल की मांसपेशियां समय से पहल कमजोर पड़ने लगती हैं। यह समस्या आपके साथ ना हो, तो इसके लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें।
दिल की जांच भी है जरूरी
सीने में तकलीफ, तालमेल, सांस फूलने या चक्कर आने की स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। कल पर ना टालें। दिल शरीर का सबसे जरूरी अंग है। इसमें थोड़ी सी भी दिक्कत आपके जान को खतरे में डाल सकती है।

यह भी पढ़े

महिला दिवस पर पाकिस्तान चैनल नहीं प्रसारित करेंगे आपत्तिजनक कंटेट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button