दादा बने मुकेश अंबानी, आकाश और श्लोका के घर बेटे का हुआ जन्म!

VON NEWS: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। नौ मार्च 2019 को उनकी शादी हुई थी, जिसके जश्न की चर्चा देश-दुनिया में हुई थी।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

इस कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे जो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बने रहे। मालूम हो कि आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

इस शादी में एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button