बारात निकलने से ठीक पहले दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता; पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: हरियाणा के यमुनानगर जिले में बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की एक ऐसी करतूत सामने आ गई, जिसे जानने के बाद लड़की ने रिश्ता तोड़ दिया। दूसरी ओर, दूल्हे पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस भी दर्ज किया। क्योंकि उस पर एक लड़की ने आरोप लगाए हैं। अब आरोपी दूल्हा फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव फिरोजपुर निवासी एक युवक की शादी उसी के बैंक में काम करने वाली युवती से तय हुई थी। बारात निकलने को तैयार थी कि पुलिस आई और बताया कि दूल्हे के खिलाफ साढौरा थाना में एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। यह सुनते ही दूल्हा मौके से फरार हो गया।

लड़के के परिवार वालों ने दुल्हन के परिजनों को बारात न लेकर आने की बात कह दी। लेकिन, जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि दूल्हे के खिलाफ रेप केस दर्ज हुआ है तो लड़की और उसके घर वालों ने फोन करके रिश्ता तोड़ दिया। इस तरह दोनों ही परिवारों ने शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गांव फिरोजपुर निवासी युवक 2014 में यमुनानगर में कोचिंग ले रहा था। यहीं पर साढौरा थाना क्षेत्र के गांव की युवती भी कोचिंग लेने आती थी। यहां दोनों के बीच अच्छा दोस्ताना हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि युवक अक्सर उससे मिलने आता और शारीरिक संबंध बनाता। जब उसने परिजन से मिलवाने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। अब वह शादी करने जा रहा है। बारात डेराबस्सी जानी है। अपने साथ यह धोखा होते देखकर युवती ने पुलिस को शिकायत दी और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button