कंगना रनोट से दिलजीत दोसांझ तक ने भारत बंद पर किया ट्वीट, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड ‘पंगा’ एक्ट्रेस यानी कंगना रनोट सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। कंगना आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। वहीं हाल ही में किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के चलते वह विवादों में आ गईं थीं। जिसकी वजह से उन्हें काफी आम जनता सहित सेलेब्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था।

एक के बाद एक स्टार्स ने ट्वीट कर उपनकी जमकर आलोचना की थी। वहीं अब कंगना रनोट ने भारत बंद का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर भारत बंद की तुलना चलती नाव में कुल्हाड़ी से छेद किए जाने से की है। वहीं कंगना के आलवा सोशल मीडिय पर कई और सेलेब्स ने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यही नहीं एक पंजाबी सिंगर तो किसानो के लिए रोटिंया और पकौड़े तक तलती नजर आईं हैं।

मणिकर्णिका फेम एक्ट्रसे कंगना रनोट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत बंद को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं। रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।’

इसी ट्वीट के साथ ही कंगना ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में सद्गुरु प्रदर्शनों को लेकर अपनी बात  कहते हैं। वह कहते हैं कि इस तरह से हम आजादी से पहले की मानसिकता दिखाते हैं। साथ ही वह कहते हैं कि एक दौर में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों का विरोध करने के लिए हिंसा न करके बंद करने की शुरुआत की थी।

ये उस दौर का बहुत अच्छा उपाय था। लेकिन आज के लिए सही नहीं है। आजाद भारत में हम इसे सही नहीं कह सकते। इस तहर की कई और बामें सद्गुरु ने अपने वीडियो में कहा था।

यही नहीं किसानों का समर्थन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने भी किया। इसी बीच पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने किसानों के लिए रोटियां व ब्रेड पकौड़े बनाए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रुपिंदर हांडा की ये तस्वीरें टिकरी बॉर्डर से सामने आई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आज भी लंगर सेवा दे रहे हैं। वाहेगुरु भला करे।’

वहीं कंगना रनोट और रुपिंदर के अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक किसान की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया है। वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसे शेयर करते हुए वह लिखते हैं कल भारत बंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button