कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में हवाई सेवा को हुआ इतने अरब डॉलर का नुकसान जानिए
नई दिल्ली,VON NEWS: कोविड-19 महामारी का असर पूरी दुनिया और इसके हर सेक्टर पर हुआ है। हवाई सेवा भी इससे अछूती नहीं रही है। इस सेक्टर को महामारी की वजह से करीब 390 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO/International Civil Aviation Organization) के हवाले से सामने आई है। इसका गठन शिकागो कंवेंशन 1944 के बाद हुआ था।
ये संगठन पूरी दुनिया में हवाई सेवा का न सिर्फ पूरा लेखा-जोखा रखती है बल्कि इसकी नीतियों को भी तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है। अन्तरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस पर सामने आई इस जानकारी में बताया गया है कि महामारी की वजह से विमान में यात्रियों की संख्या में करीब 51 फीसद तक की गिरावट आई है।
आईसीएओ के आंकड़े के मुताबिक विश्व के टॉप 15 एयरपोर्ट से जनवरी 2020 के दौरान करीब चार लाख उड़ानें भरी गईं। फरवरी में भारत की राजधानी नई दिल्ली से करीब 20831 विमानों ने 3154265 यात्रियों के साथ उड़ानें भरीं।
वहीं मार्च में कुल उड़ान जहां 20753 थीं वहीं यात्रियों की संख्या 349881 थी। इसके बाद अप्रैल में उड़ान भरने वाले विमानों की कुल संख्या जहां 20163 थी, वहीं यात्रा करने वालों की संख्या 2996579 थी।
आपको यहां पर बता दें कि दिसंबर 2019 के अंत में कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हो चुकी थी। जनवरी 2020 के अंत में दुनिया के कई देशों में इसका मार्च के माह में भारत समेत ज्यादातर देशों में इसके मामले सामने आ चुके थे। मार्च तक इस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था।
इसी माह में एक के बाद एक देश ने अपने यहां पर एहतियाती कदम उठाते हुए लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया था। भारत में भी इसी महीने में पहली बार लॉकडाउन लगाया गया था।