मुकेश अंबानी ने स्वदेशी Jio 5G नेटवर्क का किया ऐलान, सबसे पहले 5G लाने वाली बनेगी पहली भारतीय कंपनी, जानिए
नई दिल्ली,VON NEWS: Reliance Jio की तरफ से 5G नेटवर्क पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसका ऐलान खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने किया है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबनी ने कहा कि Reliance Jio भारत में 5G क्रांति लाने वाली अग्रणी कंपनी बनेगी।
उन्होंने कहा कि Reliance Jio अपने 5G नेटवर्क को साल 2021 के मध्य तक लॉन्च करेगी। मुकेश अंबानी के भारत को दुनिया में डिजिटल सोसाइटी बनाने वाले उम्दा देशों की श्रेणी में लाने के अपने आइिया को साझा किया, जिससे आम लोगों की राह आसान हो जाएगी।
5G को जल्द रोलआउट करने की मांग
हालांकि इसके लिए अंबानी ने 5G को जल्द से जल्द रोलआउट करने की बात कही। साथ ही इस मालमे में पॉलिसी लेवल पर काम करने की बात दोहराई। अंबानी ने 5G टेक्नोलॉजी को अफोर्डेबल रखने पर जोर दिया, जिससे 5G टेक्नोलॉजी तक हर लोगों की पहुंच हो सके।
अंबानी ने भरोसा दिलाया कि Reliance Jio का 5G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी होगा। इसे घरेलू स्तर पर विकसित किया गया है। इसके हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी कंपोनेंट को भारत सरकार के दिशा निर्देश के तहत डेवलप किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।