कृषि कानून पर बोले पीएम मोदी- कानून में संशोधन जरूरी, पढ़े पूरी खबर

आगरा,VON NEWS: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब पर्यटन नगरी आगरा की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यानी आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12.20 बजे आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। यहां 15वीं वाहिनी पीएसी परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय शहरी आवास राज्यमंत्री हरदीप पुरी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आगरा में नए युग की शुरुआत हो रही है।

प्रधानमंत्री द्वारा मेट्रो का शिलान्यास किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टमेंट यूपी अब इन्वेस्टमेंट भारत के साथ मिलकर तेजी से कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री ने नए भारत की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आगरा मेट्रो से शहर के 26 लाख लोगों को फायदा होगा इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12.20 बजे आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। यहां पीएसी ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय शहरी आवास राज्यमंत्री हरदीप पुरी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आगरा में नए युग की शुरुआत हो रही है।

प्रधानमंत्री द्वारा मेट्रो का शिलान्यास किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टमेंट यूपी अब इन्वेस्टमेंट भारत के साथ मिलकर तेजी से कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री ने नए भारत की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आगरा मेट्रो से शहर के 26 लाख लोगों को फायदा होगा इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button