देश में दिसंबर की सर्दी की हो गई है एंट्री, जानें

नई दिल्‍ली,VON NEWS: देश के अधिकतर राज्‍यों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, दिसंबर के शुरुआती सप्‍ताह में उत्‍तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। यह गिरावट 10-11 डिग्री सेल्‍सियस तक होगा।

हालांकि मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्‍यों में दिन के दौरान धूप निकलने से राहत रहेगी। लेकिन रात में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दूसरी ओर पश्‍चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे देश में सर्दी बढ़ गई है। दक्षिण भारत के चक्रवाती तूफानों के बाद अब और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी हिस्‍सों पर भी असर दिखने लगा है। दिसंबर की शुरुआत में ही उत्‍तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी।

मौसम विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर चक्रवाती तूफान ‘बुरवेई’ (Cyclonic Storm ‘Burevi’) को लेकर जानकारी दी। इसके अनुसार, खाड़ी में उठने वाले इस तूफान की श्रीलंका के त्रिनकोमाली के दक्षिण पूर्व से 240 किमी की दूरी है वहीं भारत के पामबन से अभी यह 470 किमी और कन्‍याकुमारी से 650 किमी दूर है।

सबसे पहले देश की राजधानी दिल्‍ली की सर्दी का जायजा लें तो दिल्ली-एनसीआर में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई रही, लेकिन दिनभर आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button